आरोपों की जांच में सीडीपीओ नहीं कर रहीं सहयोग डुमरा : प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की संपन्न बैठक में सात दिसंबर को लिये गये निर्णयों के आलोक में योजनाओं की जांच में विलंब पर असंतोष व्यक्त किया गया. वहीं, कहा गया कि खुद पर लगे आरोपों की जांच में सीडीपीओ जांच टीम को सहयोग नहीं कर रही हैं. प्रमुख देवेंद्र साह की अध्यक्षता में संपन्न उक्त बैठक में उप प्रमुख रामबाबू पटेल, शंभु सिंह, मुखिया रामजीत बैठा व सत्येंद्र मिश्र आदि मौजूद थे. — बीडीओ का सीडीपीओ का पत्र इधर, बीडीओ संजय सिन्हा ने सीडीपीओ को एक ताजा पत्र भेज आरोपों की जांच के लिए तिथि तय कर अवगत कराया है. कहा है कि प्रखंड में संचालित योजनाओं की जांच के लिए प्रखंड स्तरीय एक जांच कमेटी का गठन किया गया है. सीडीपीओ को कहा गया है कि पूर्व में प्रतिवेदन की मांग की गयी थी जो अब तक अप्राप्त है. प्रतिवेदन नहीं मिलने के चलते 11 जनवरी को जांच टीम द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं की जांच की जायेगी. बता दें कि जांच टीम में बीडीओ के प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अजय कुमार चौबे शामिल है.
आरोपों की जांच में सीडीपीओ नहीं कर रहीं सहयोग
आरोपों की जांच में सीडीपीओ नहीं कर रहीं सहयोग डुमरा : प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की संपन्न बैठक में सात दिसंबर को लिये गये निर्णयों के आलोक में योजनाओं की जांच में विलंब पर असंतोष व्यक्त किया गया. वहीं, कहा गया कि खुद पर लगे आरोपों की जांच में सीडीपीओ जांच […]
