वद्रिोही हत्या कांड के आरोपित का सरेंडर

विद्रोही हत्या कांड के आरोपित का सरेंडर डुमरा कोर्ट : स्वतंत्र पत्रकार अजय विद्रोही हत्या मामले में आरोपित हरेंद्र बैठा ने शुक्रवार को पुलिस दबिश के कारण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम बिहारी की अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया. कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में उसे मंडल कारा भेज दिया. हरेंद्र बैठा बथनाहा थाना क्षेत्र के खैरवी […]

विद्रोही हत्या कांड के आरोपित का सरेंडर डुमरा कोर्ट : स्वतंत्र पत्रकार अजय विद्रोही हत्या मामले में आरोपित हरेंद्र बैठा ने शुक्रवार को पुलिस दबिश के कारण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम बिहारी की अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया. कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में उसे मंडल कारा भेज दिया. हरेंद्र बैठा बथनाहा थाना क्षेत्र के खैरवी गांव निवासी श्याम बैठा का पुत्र है. गौरतलब हो कि हत्या मामले में पूर्व में गिरफ्तार अजय सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में हरेंद्र बैठा का नाम लिया था. बताते चले कि अपराधियों ने 29 सितंबर 2015 को स्वतंत्र पत्रकार अजय विद्रोही की गोली मार कर हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >