आपराधिक घटनाओं को लेकर जिला पुलिस सतर्क

आपराधिक घटनाओं को लेकर जिला पुलिस सतर्क फोटो नंबर-22, क्लिनिक पर मौजूद होमगार्ड जवान, 23, आरक्षी केंद्र के समीप तलाशी लेते थानाध्यक्ष छोटन कुमार डॉ. लोहिया के क्लिनिक पर होमगार्ड की तैनातीडुमरा थाना में जगह-जगह चला सर्च अभियान एसपी के आदेश पर सभी थानाध्यक्ष अलर्ट राकेश की गिरफ्तारी को ले जगह-जगह छापेमारीडीआइजी की पुलिस अधिकारियों […]

आपराधिक घटनाओं को लेकर जिला पुलिस सतर्क फोटो नंबर-22, क्लिनिक पर मौजूद होमगार्ड जवान, 23, आरक्षी केंद्र के समीप तलाशी लेते थानाध्यक्ष छोटन कुमार डॉ. लोहिया के क्लिनिक पर होमगार्ड की तैनातीडुमरा थाना में जगह-जगह चला सर्च अभियान एसपी के आदेश पर सभी थानाध्यक्ष अलर्ट राकेश की गिरफ्तारी को ले जगह-जगह छापेमारीडीआइजी की पुलिस अधिकारियों से गोपनीय बैठकसंवाददाता, सीतामढ़ी : रंगदारी नहीं मिलने पर डॉ. पीपी लोहिया के क्लिनिक पर फायरिंग व दरभंगा में इंजीनियर हत्याकांड को लेकर एसपी हरिप्रसाद एस ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को हाइ अलर्ट रहने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. इधर, डॉ. पीपी लोहिया के क्लिनिक की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वहां होमगार्ड के तीन जवान को तैनात किया गया है. एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न हिस्से के अलावा डुमरा थाना क्षेत्र में छह घंटे वाहन चेकिंग अभियान चला. थानाध्यक्ष छोटन कुमार खुद सशस्त्र बलों के साथ आरक्षी केंद्र, सीमरा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. बाइक पर सवार लोगों, डिक्की व झोला की बारिकी से तलाशी ली गयी. यह अभियान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला. इस दौरान लगमा के समीप पुलिस पदाधिकारी औरंगजेब, शंकर चौक पर राम बहादुर सिंह, फोर लेन पर बिकाऊ राम व मधुवन पथ पर विजय बहादुर सिंह वाहन चेकिंग अभियान चलाते रहे. हालांकि इस दौरान किसी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी की सूचना नहीं है. इधर डॉ. पीपी लोहिया के क्लिनिक पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी लेने वाले राकेश यादव व उसके शागिर्द की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की भी सूचना है. हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो सकी है. उधर, सीतामढ़ी-डुमरा रोड स्थित बागमती परिसदन में डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >