मुखिया पति की हत्या में कुर्की जब्ती

मुखिया पति की हत्या में कुर्की जब्ती बेलसंड. स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को मुखिया आशा देवी के पति आमोद साह उर्फ गुड्डु साह की हत्या मामले में आरोपित मो. आलमगीर के घर की कुर्की जब्ती की. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मो. आलमगीर मुखिया द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी कांड संख्या-141/14 […]

मुखिया पति की हत्या में कुर्की जब्ती बेलसंड. स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को मुखिया आशा देवी के पति आमोद साह उर्फ गुड्डु साह की हत्या मामले में आरोपित मो. आलमगीर के घर की कुर्की जब्ती की. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मो. आलमगीर मुखिया द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी कांड संख्या-141/14 में आरोपित हैं. वह इस मामले में फरार हैं. कोर्ट के आदेश पर उसके पड़राही गांव स्थित घर की कुर्की जब्ती की गयी है. कुर्की जब्ती की कार्रवाई में अवर निरीक्षक धीरज कुमार के साथ बीएमपी जवान और चौकीदार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >