ओने-पोने दाम पर धान बेच रहे किसान पैक्सों द्वारा नहीं की जा रही धान की खरीद धान खरीद नहीं होने से किसानों में आक्रोशबोखड़ा. प्रखंड के विभिन्न गांव में अब तक पैक्स द्वारा धान न खरीदने को लेकर जहां एक ओर किसानों में आक्रोश हैं. वहीं गेहूं फसल बुआइ को लेकर किसान बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं. इस बाबत किसान नरेश झा, जवाहर झा, मो. शाहबुद्दीन, विजय कुमार झा, जामुन राय, संजय सहनी समेत दर्जनों किसानों का कहना है कि, गेहूं की बुआइ का समय बीत रहा था. सरकारी बीज के लिए पहले रुपये लगाने की बात थी, जिसके चलते किसानों को 900 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल धान बेच कर गेहूं की खेती करना पड़ा. विगत वर्ष भी पैक्स द्वारा ससमय किसानों का धान नहीं खरीदा गया था, जिसके चलते करीब 50 फीसदी किसानों को बिचौलिया के हाथों ही धान बेचना पड़ा था. क्या कहते हैं पैक्स अध्यक्ष इस बाबत बोखड़ा के पैक्स अध्यक्ष जयकांत यादव ने बताया कि किसानों की सूची बनाने की प्रक्रिया चल रही है. इस बार पहले सूची में भेजना है. जिला से अनुमोदन के बाद पैक्स अध्यक्ष से मिलर मिल कर धान कुटायेंगे. हालांकि अब तक धान खरीदने संबंधी कोई पत्र नहीं मिला है. जानकारी मिली है कि पंचायतवार क्रय केंद्र होगा. वहां किसान को धान प्राप्ति रसीद मिलेगी. प्राप्ति रसीद के आधार पर किसान के बैंक खाते में राशि का आरटीजीएस होगा. वैसे किसान 50 फीसदी धान बेच चुके हैं. क्या कहते हैं बीसीओ बीसीओ अनिल कुमार ने बताया कि, किसान की सूची जिला में जमा करने की प्रक्रिया चल रही है. शीघ्र ही पैक्सों द्वारा पंचायतवार किसानों का धान खरीदा जायेगा.
ओने-पोने दाम पर धान बेच रहे किसान
ओने-पोने दाम पर धान बेच रहे किसान पैक्सों द्वारा नहीं की जा रही धान की खरीद धान खरीद नहीं होने से किसानों में आक्रोशबोखड़ा. प्रखंड के विभिन्न गांव में अब तक पैक्स द्वारा धान न खरीदने को लेकर जहां एक ओर किसानों में आक्रोश हैं. वहीं गेहूं फसल बुआइ को लेकर किसान बिचौलियों के हाथों […]
