नर्धिारित मूल्य पर नहीं मिलती आपूर्ति की सामग्री

निर्धारित मूल्य पर नहीं मिलती आपूर्ति की सामग्री केरोसिन कूपन वितरण की गति से असंतुष्टगेहूं पटवन के लिए किसानों को दोबारा देना होगा आवेदन : बीएओफोटो नंबर-9 व 10, बैठक में प्रमुख, बीडीओ व अन्यप्रतिनिधि, मेजरगंज. प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में बुधवार को प्रमुख सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. […]

निर्धारित मूल्य पर नहीं मिलती आपूर्ति की सामग्री केरोसिन कूपन वितरण की गति से असंतुष्टगेहूं पटवन के लिए किसानों को दोबारा देना होगा आवेदन : बीएओफोटो नंबर-9 व 10, बैठक में प्रमुख, बीडीओ व अन्यप्रतिनिधि, मेजरगंज. प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में बुधवार को प्रमुख सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. मौके पर उपप्रमुख अंजु सिंह ने राशन व केरोसिन के कूपन वितरण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं को हो रही कठिनाइयों से सदन को अवगत कराया. पंसस जयनारायण साह का कहना था कि डीलर द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेकर केरोसिन व खाद्यान्न का वितरण किया जाता है. बैंक खाते में डीजल अनुदानबीएओ मो. शाह रज्जा हुसैन ने बताया कि डीजल अनुदान किसानों के बैंक खाते में भेजी जा रही है. गेहूं पटवन के अनुदान के लिए किसानों को पुन: आवेदन देना पड़ेगा. सीओ अमरनाथ चौधरी ने बंदोबस्ती व दाखिल खारिज करने के संबंध में जानकारी दी. मुखिया संघ के अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने हरसकड़ी पुल का पहुंच पथ अविलंब बनवाने, तो मुखिया मुखिया विष्णुदेव मंडल ने नवंबर का लैप्स तेल डीलरों को दिलाने की मांग की. मुखिया सुरेंद्र पासवान व लालबाबू सिंह ने पशुपालन कार्यालय की व्यवस्था में सुधार लाने का प्रस्ताव दिया. शिक्षकों का होगा तबादलाबीइओ दानी राय ने कहा कि सात वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे शिक्षकों का तबादला करने के लिए उनकी सूची बनायी जा रही है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि केदार सिंह, एमओ सुजीत कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक हरिकिशोर सिंह, पीओ गौरव कुमार, थानाध्यक्ष रामानंदन प्रसाद, बीसीएम सुरेश कुमार सुमन, बीपीएम पूजा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >