दुर्घटना में मौत मामले की प्राथमिकी रीगा. रीगा-ढेंग पथ के बभनगामा हाइस्कूल के समीप सोमवार की शाम मारुति वैन व साइकिल की टक्कर में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतक साइकिल सवार की पहचान गणेशपुर (रीगा) गांव निवासी अंसारुल मंसूरी (17) के रुप में की गयी. स्थानीय थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया. मृतक के पिता जुम्मन मंसूरी के फर्द बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में वैन के चालक को आरोपित किया गया है. मालूम हो कि वैन और साइकिल की टक्कर में मृत साइकिल सवार की पहचान देर शाम तक नहीं हुई थी.
दुर्घटना में मौत मामले की प्राथमिकी
दुर्घटना में मौत मामले की प्राथमिकी रीगा. रीगा-ढेंग पथ के बभनगामा हाइस्कूल के समीप सोमवार की शाम मारुति वैन व साइकिल की टक्कर में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतक साइकिल सवार की पहचान गणेशपुर (रीगा) गांव निवासी अंसारुल मंसूरी (17) के रुप में की गयी. स्थानीय थाने की […]
