मारुति से कुचल कर किशोर की मौत

सीतामढ़ी/रीगा : रीगा-ढेंग पथ पर बभनगामा हाइस्कूल के समीप सोमवार की शाम मारुति वैन से कुचल कर एक साइकिल सवार किशोर की मौत हो गयी. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से लहूलुहान किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर […]

सीतामढ़ी/रीगा : रीगा-ढेंग पथ पर बभनगामा हाइस्कूल के समीप सोमवार की शाम मारुति वैन से कुचल कर एक साइकिल सवार किशोर की मौत हो गयी. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से लहूलुहान किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर रीगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मारुति वैन (बीआर 6पी 5960) को जब्त कर लिया है. दुर्घटना के बाद वैन का चालक भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >