कृषि अनुदान का लाभ उठायें किसान : डीएम

कृषि अनुदान का लाभ उठायें किसान : डीएम शिवहर. समाहरणालय मैदान में दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण सह उपादान मेला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन डीएम राजकुमार ने फीता काटकर किया. मौके पर डीएम ने लोगों से अनुदानित दर पर कृषि उपकरण खरीद कर योजना का लाभ उठाने की अपील की. कहा कि यहां की […]

कृषि अनुदान का लाभ उठायें किसान : डीएम शिवहर. समाहरणालय मैदान में दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण सह उपादान मेला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन डीएम राजकुमार ने फीता काटकर किया. मौके पर डीएम ने लोगों से अनुदानित दर पर कृषि उपकरण खरीद कर योजना का लाभ उठाने की अपील की. कहा कि यहां की मिट्टी में सोना उपजने की क्षमता है. किसान आधुनिक तकनीक अपनायें. सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना का लाभ उठायें. इस दौरान कृषि विभाग द्वारा करीब 21 स्टॉल लगाये गये थे. जहां अनुदानित दर पर किसानों ने उपकरणों की खरीददारी की. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश समेत कई मौजूद थे.फाइलेरिया कार्यक्रम का डीएम ने किया उद्घाटन फोटो.एसई -3 कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम व अन्यशिवहर. जिले के फतहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डीएम राजकुमार ने दो दिवसीय फाइलेरिया कार्यक्रम का उदघाटन किया. डीपीएम पंकज कुमार ने बताया कि एमडीएम फाइलेरिया से संबंधित डीआइसी ऐलवेंडाजोल दवा का दो दिवसीय वितरण कार्यकम है. जिसे गांव-गांव तक आशा व कर्मी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है. इस दौरान सिविल सर्जन विशेश्वर ठाकुर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ केएन प्रसाद समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >