ट्रैक्टर समेत तस्करी का सामान जब्त बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले के लक्ष्मीपुर बेलबिछवा प्रहरी चौकी के जवानों ने सोमवार को एक ट्रैक्टर समेत तस्करी का सामान जब्त किया है. जब्त हार्डवेयर सामान को तस्करों द्वारा ट्रैक्टर (ना 4 क 9416) भारतीय बाजार बैरगनिया से गौर ले जाया जा रहा था. रौतहट के डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता राजेंद्र पोखरेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त सामान के साथ जिले के धर्मपुर गाविस वार्ड संख्या-दो निवासी चालक चंद्रिका राय यादव समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. तीनों को जिला पुलिस कार्यालय को सौंप दिया गया है. जब्त सामान का मूल्य करीब सात लाख सात हजार रुपये आंका गया है.
ट्रैक्टर समेत तस्करी का सामान जब्त
ट्रैक्टर समेत तस्करी का सामान जब्त बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले के लक्ष्मीपुर बेलबिछवा प्रहरी चौकी के जवानों ने सोमवार को एक ट्रैक्टर समेत तस्करी का सामान जब्त किया है. जब्त हार्डवेयर सामान को तस्करों द्वारा ट्रैक्टर (ना 4 क 9416) भारतीय बाजार बैरगनिया से गौर ले जाया जा रहा था. रौतहट के डीएसपी […]
