उड़ाही को ले डीएम को बधाई सीतामढ़ी. सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन प्रवीन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गत 12 दिसंबर को डीएम राजीव रौशन द्वारा डीडीसी के साथ मिल कर लक्ष्मणा गंगा नदी की उड़ाही को लेकर खाप खोपराहा व मड़पा समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण करने पर डीएम को बधाई दी है. बताया है कि लक्ष्मणा नदी की उड़ाही को लेकर वे करीब 10 वर्षों से विभिन्न तरह से संघर्ष कर राज्य व केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करती रही. वे आंदोलन में साथ देने वाले जिलावासियों को भी बधाई दी है. कहा कि उनके 10 वर्षों से किये गये प्रयास का ही नतीजा है कि अब नदी की उड़ाही की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया है. इसके लिए जिला प्रशासन बधाई के पात्र है. कहा कि जल्द ही लक्ष्मणा गंगा अस्तित्व में आ जाएगी. उन्होंने लक्ष्मणा की उड़ाही कराने के लिए सांसद, विधायक, विधान पार्षद व त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को आंदोलन में साथ देने की अपील की है.
उड़ाही को ले डीएम को बधाई
उड़ाही को ले डीएम को बधाई सीतामढ़ी. सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन प्रवीन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गत 12 दिसंबर को डीएम राजीव रौशन द्वारा डीडीसी के साथ मिल कर लक्ष्मणा गंगा नदी की उड़ाही को लेकर खाप खोपराहा व मड़पा समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण करने पर डीएम को बधाई दी है. बताया है […]
