बालक की हत्या कर शव फेंका

बालक की हत्या कर शव फेंका फोटो-16 मृतक पवन कुमार(फाइल फोटो)सीतामढ़ी/सुप्पी. सहायक थाना क्षेत्र के सुप्पी गांव के पोखर किनारे से सोमवार को तीन दिन पूर्व गायब बालक का शव मिला है. मृतक पवन कुमार (03) गांव के ही सरोज राउत का पुत्र था. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सअनि अरविंद कुमार सिंह पुलिस […]

बालक की हत्या कर शव फेंका फोटो-16 मृतक पवन कुमार(फाइल फोटो)सीतामढ़ी/सुप्पी. सहायक थाना क्षेत्र के सुप्पी गांव के पोखर किनारे से सोमवार को तीन दिन पूर्व गायब बालक का शव मिला है. मृतक पवन कुमार (03) गांव के ही सरोज राउत का पुत्र था. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सअनि अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक 11 दिसंबर की दोपहर से गायब था. मृतक के नाक से खून आ रहा है, जिससे प्रतीत होता है कि सुबह ही उसकी हत्या की गयी है. परिजन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं. आशंका है कि अपराधियों ने अन्यत्र हत्या करने के बाद शव पोखर किनारे फेंका है. मालूम हो कि सरोज राउत ने 12 दिसंबर को थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >