परछहिंया सब स्टेशन चालू कराना प्राथमिकता

परछहिंया सब स्टेशन चालू कराना प्राथमिकता फोटो नंबर-3 ग्रामीणों के साथ विधायक गायत्री देवी व अन्य. सोनबरसा. विधायक गायत्री देवी व पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने सोमवार को प्रखंड के भलुआहा, लड़कवा, रमनगरा व चैनपुरा समेत अन्य गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि परछहियां सब स्टेशन को शीघ्र ही चालू कराया जाएगा. […]

परछहिंया सब स्टेशन चालू कराना प्राथमिकता फोटो नंबर-3 ग्रामीणों के साथ विधायक गायत्री देवी व अन्य. सोनबरसा. विधायक गायत्री देवी व पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने सोमवार को प्रखंड के भलुआहा, लड़कवा, रमनगरा व चैनपुरा समेत अन्य गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि परछहियां सब स्टेशन को शीघ्र ही चालू कराया जाएगा. वही अधवारा समूह की सिंगियाही नदी पर बने सोल्यूसगेट को चालू कराने के लिए हर संंभव कोशिश की जायेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पटवन की गंभीर समस्या हैं. नलकूपों के ठप रहने के चलते किसानों को खेती से समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. नलकूपों को चालू कराने के लिए वह डीएम से बात करेंगी. इस मौके पर पूर्व मुखिया कमलदेव महतो, मुखिया जयनारायण पासवान, भाजपा नेता जयनारायण राय, सुरेश पटेल, मुखिया पति विनोद राय, रामविवेक साह व रंजीत महतो समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >