स्कूली बच्चे आज करेंगे कराटे का प्रदर्शन

स्कूली बच्चे आज करेंगे कराटे का प्रदर्शन सीतामढ़ी. जिले के आधा दर्जन स्कूलों के बच्चे रविवार को कराटे का प्रदर्शन करेंगे. नगर के सटे आनंद नगर तलखापुर स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल परिसर में जिला वुशू (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. स्थानीय विधायक सुनील कुमार कुशवाहा सुबह साढ़े नौ बजे उक्त प्रतियोगिता […]

स्कूली बच्चे आज करेंगे कराटे का प्रदर्शन सीतामढ़ी. जिले के आधा दर्जन स्कूलों के बच्चे रविवार को कराटे का प्रदर्शन करेंगे. नगर के सटे आनंद नगर तलखापुर स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल परिसर में जिला वुशू (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. स्थानीय विधायक सुनील कुमार कुशवाहा सुबह साढ़े नौ बजे उक्त प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगे. स्कूल के व्यवस्थापक ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सेक्रेड हर्ट स्कूल के अलावा अलहीरा पब्लिक स्कूल, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, सुरसंड एवं ओपेन क्लब के बच्चे भाग ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >