शिक्षा मंत्री के बयान की सराहना सीतामढ़ी. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक शुक्रवार को चिल्ड्रेंस हैपी होम परिसर में सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टु विश्वास ने कहा कि शिक्षा मंत्री का बयान सराहनीय है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि दो महीने के अंदर वह हर सुविधा प्राइवेट स्कूल के बच्चों को दी जायेगी, जो सुविधा सरकारी विद्यालयों के बच्चों को दी जाती रही है. साथ ही कमजोर एवं अलाभकारी समूह के बच्चों को प्राइवेट स्कूल द्वारा दी जानेवाली शिक्षा के बदले पारितोषिक मानक भुगतान भी दो महीने में हो जाने का आश्वासन उन्होंने निजी स्कूल के प्रतिनिधियों को दिया. बैठक में प्रो. नरेंद्र कुमार, चंदन किशोर, सरोज कुमार, मो. जहांगीर खान, रणजीत कुमार समेत अन्य कई स्कूल संचालक उपस्थित थे.
शक्षिा मंत्री के बयान की सराहना
शिक्षा मंत्री के बयान की सराहना सीतामढ़ी. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक शुक्रवार को चिल्ड्रेंस हैपी होम परिसर में सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टु विश्वास ने कहा कि शिक्षा मंत्री का बयान सराहनीय है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि दो महीने के अंदर वह […]
