पूर्व उप प्राचार्य के निधन पर शोक

पूर्व उप प्राचार्य के निधन पर शोक सीतामढ़ी. स्थानीय रामसेवक सिंह महिला कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को प्राचार्या डॉ ममता सिन्हा की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें कॉलेज के पूर्व उपाचार्य प्रो रमा राय के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख […]

पूर्व उप प्राचार्य के निधन पर शोक सीतामढ़ी. स्थानीय रामसेवक सिंह महिला कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को प्राचार्या डॉ ममता सिन्हा की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें कॉलेज के पूर्व उपाचार्य प्रो रमा राय के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोकसभा में प्रो इंदू सिंह, डॉ रामनरेश चौधरी, डॉ संजीव कुमार राम, डॉ सियावर सिन्हा, नवनीत कुमार झा, संजय कुमार राम, शैलेंद्र सिंह, लालबाबू मंडल, रविशंकर, इंद्रजीत कुमार, राजेश राउत समेत अन्य कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >