सीतामढ़ी : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले दर्जनों शिक्षकों ने गुरुवार को अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर आंबेडकर स्थल डुमरा पर धरना दिया. धरना की अध्यक्षता संघ के उप प्रधान सचिव रमेश प्रसाद यादव ने की. धरना का उद्देश्य जिले के शिक्षकों का लंबित समस्याओं से सरकार को अवगत करना एवं उसका निराकरण करवाना है.
संघ की मुख्य मांगों में जिले में प्रधानाध्यापक के पद पर अविलंब प्रोन्नति देकर सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पदस्थापित किये जाने, नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण में हुई विसंगति को दूर करने, सभी नियुक्त नियोजित शिक्षकों को ग्रेड पे देने, नियोजित शिक्षकों का सेवा शर्त एवं स्थानांतरण नियमावली अविलंब लागू करने समेत अन्य मांगे शामिल है. संघ के प्रतिनिधियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा.
जिसमें राज्य सरकार को मांगों से अवगत कराया गया. धरना में संघ के अध्यक्ष मो नसीरुद्दीन, श्यामा नंदन झा, डीएन सिंह, सत्येंद्र नारायण मिश्र, हरिनारायण राय, हरिशंकर राय, श्याम चंद्र साहू, उपेंद्र प्रसाद, राम ईश्वर सिंह, बलदेव महतो, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, जमीर आलम, ललन किशोर, जय नंदन पासवान, महेश प्रसाद ठाकुर, आनंद कुमार सिंह समेत कई शिक्षक शामिल थे.
