पूर्व मुखिया के घर चोरी, प्राथमिकी

पूर्व मुखिया के घर चोरी, प्राथमिकी बेलसंड. थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में छह दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने पूर्व मुखिया स्व रविशंकर बिहारी प्रसाद उर्फ आमोद प्रसाद के घर से हजारों की चोरी कर ली. इस संबंध में पूर्व मुखिया की विधवा सुनीता सिन्हा ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. चोरी गये […]

पूर्व मुखिया के घर चोरी, प्राथमिकी बेलसंड. थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में छह दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने पूर्व मुखिया स्व रविशंकर बिहारी प्रसाद उर्फ आमोद प्रसाद के घर से हजारों की चोरी कर ली. इस संबंध में पूर्व मुखिया की विधवा सुनीता सिन्हा ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. चोरी गये सामान में अनाज, गैस बरनर, मोबाइल, स्पीकर समेत अन्य कई सामान शामिल हैं. मालूम हो कि पूर्व मुखिया के घर में 11 अप्रैल की रात भी चोरी हुई थी. इस बाबत भी प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, लेकिन पुलिस चोरों को दबोचने में अब तक विफल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >