आरओएस पब्लिक स्कूल को मिला आदर्श पाठशाला का पुरस्कार सीतामढ़ी. नगर के सटे रीगा रोड खैरवा स्थित आरओएस पब्लिक स्कूल ने महात्मा गांधी राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार संस्था, पुणे द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रभाषा हिंदी प्रतियोगिता परीक्षा में पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय यश संपादन किया है. संस्था ने राष्ट्रीय राष्ट्रभाषा पुरस्कार घोषित किया है, जिसमें आरओएस पब्लिक स्कूल को आदर्श पाठशाला का पुरस्कार मिला है. स्कूल के प्राचार्य श्री सहाय को आदर्श प्राचार्य पुरस्कार व हिंदी विभाग की मुख्य शिक्षिका संगीता सिन्हा को आदर्श शिक्षिका पुरस्कार एवं स्कूल के अव्वल आनेवाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया. प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं में रौशन कुमार, शुभम कुमार, अनिकेत कुमार, लाडली प्रिया, रूपांशी प्रिया, आदित्य रौशन, श्रेया मिश्रा, यशवंत कुमार, भूमिका कुमारी, मंदिरा भारती एवं अंकित कुमार शामिल है. स्कूल के चेयरमैन विजय सुंदरका ने कहा कि बच्चों द्वारा उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने व विद्यालय को आदर्श पाठशाला पुरस्कार प्राप्त होने में विद्यालय के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
आरओएस पब्लिक स्कूल को मिला आदर्श पाठशाला का पुरस्कार
आरओएस पब्लिक स्कूल को मिला आदर्श पाठशाला का पुरस्कार सीतामढ़ी. नगर के सटे रीगा रोड खैरवा स्थित आरओएस पब्लिक स्कूल ने महात्मा गांधी राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार संस्था, पुणे द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रभाषा हिंदी प्रतियोगिता परीक्षा में पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय यश संपादन किया है. संस्था ने राष्ट्रीय राष्ट्रभाषा पुरस्कार घोषित किया है, जिसमें आरओएस […]
