चार पंचायतों के प्रतिनिधि जायेंगे खगड़िया

चार पंचायतों के प्रतिनिधि जायेंगे खगड़िया फोटो नंबर- 11 व 12 बैठक में डीएम व मुखिया गण खगड़िया के रामपुर पंचायत की देखेंगे स्वच्छता डुमरा. स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छता योजना के तहत जिले की चार पंचायतों को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त कराने का निर्णय लिया गया है. प्रथम चरण के […]

चार पंचायतों के प्रतिनिधि जायेंगे खगड़िया फोटो नंबर- 11 व 12 बैठक में डीएम व मुखिया गण खगड़िया के रामपुर पंचायत की देखेंगे स्वच्छता डुमरा. स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छता योजना के तहत जिले की चार पंचायतों को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त कराने का निर्णय लिया गया है. प्रथम चरण के लिए चार पंचायतों का चयन किया गया है. इसे ले डीएम राजीव रौशन ने मंगलवार को चयनित पंचायतों के मुखिया व पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. डीएम ने स्वच्छता का पाठ पढ़ाया और कहा कि समाज व वातावरण को तब ही स्वच्छ बनाया जा सकता है जब व्यक्ति अपने-आप को स्वच्छ रखने व दूसरे को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम करेगा. उधर, डीएम ने मुखियाओं को कहा कि सरकार की इस योजना पर बेहतर काम कर योजनाओं का लाभ उठाये. उनका कहना था कि जो पंचायत सबसे पहले खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करा कर घर-घर शौचालय का निर्माण कर उसका शत-प्रतिशत उपयोग करेगा, उसे सरकार की सभी कल्याणकारी व विकासात्मक योजनाओं का भरपूर लाभ दिया जायेगा. इन पंचायतों का हुआ चयन स्वच्छता को ले सोनबरसा प्रखंड की मड़पा पंचायत, पुपरी प्रखंड की हरिहरपुर, रीगा प्रखंड की सिरौली प्रथम व नानपुर प्रखंड की नानपुर दक्षिणी पंचायत का चयन किया गया है. इन पंचायतों के मुखिया व पंचायत सदस्यों को 12 दिसंबर को खगड़िया जिला की रामपुर पंचायत के परिभ्रमण पर भेजा जायेगा. खास है रामपुर पंचायत रामपुर पंचायत खगड़िया जिला ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए खास पंचायत बन गया है और उससे अन्य पंचायतों को नसीहत लेने की जरूरत है. रामपुर बिहार का ऐसा पहला पंचायत है जो खुले में शौच की प्रथा से पूरी तरह मुक्त है. बैठक में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता किशुन डिस्वा व डीसी प्रदीप कुमार भी मौजूद थे. बॉक्स में :-धान का मूल्य 1410 रुपये क्विंटल डुमरा. समाहरणालय में मंगलवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें चालू वर्ष में धान अधिप्राप्ति पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर डीएम राजीव रौशन भी मौजूद थे. साधारण धान का मूल्य 1410 रुपये व धान ग्रेड ‘ए’ का मूल्य 1450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है. 31 मार्च 16 तक धान की खरीद की जायेगी, जबकि 30 जून तक मिलरों से चावल लिया जायेगा. बैठक में बताया गया कि किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण डाटाबेस पर ही धान का क्रय होना है. एक किसान से अधिकतम 100 क्विंटल तक धान का क्रय किया जायेगा. मौके पर डीडीसी ए रहमान, डीएओ पीके झा व डीएसओ रविकांत सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >