सीतामढ़ी में प्रतिभावान की कमी नहीं : डीएम फोटो नंबर-14 दीप प्रज्वलित करते डीएम व अन्य, 15 कार्यक्रम में मौजूद लोग, 16 नृत्य करती छात्राएं जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम प्रतिनिधि, डुमरा. कला एवं संस्कृति व युवा विभाग के साथ ही जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को हेलेंस स्कूल, डुमरा के सभागार में जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डीएम राजीव रौशन ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर डीएम ने विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों की हौसला अफजाइ करने के लिए एक शेर पढ़ा ‘ हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दिदावर पैदा’. कहा, जिले के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरुरत है इन्हें समय-समय पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की ताकि वे अपनी प्रतिभा दिखा सके. बच्चों के गायन के डीडीसी कायल बच्चों ने एक से बढ़ कर एक गायन, नृत्य व भाव नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद अतिथियों व इस तरह के कार्यक्रमों के प्रेमियों का दिल जीत लिया. डीडीसी ए रहमान बच्चों के गीतों को सुन उनके कायल हो गये. डीडीसी ने कहा कि इन बच्चों के गले में जो अल्ताफ है, वह उन्हें एक दिन ऊंचे मुकाम पर ले जायेगी. कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन, तबला वादन, चित्रकला व नाटक आदि का सफल मंचन कर युवाओं ने यह साबित कर दिया कि उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है. सिर्फ मौका मिलना चाहिए. मौजूद लोगों ने तालियों से प्रतिभागियों की हौसला अफजाइ की. स्थापना दिवस को ले पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान 11 व 12 दिसंबर को होने वाले जिला स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया. इसमें हेलेंस स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्रेट हर्ट, डीपीएस व विद्यामंदिर समेत अन्य स्कूलों के बच्चे भाग लिये. सफल प्रतिभागी को मिलेगा मौका कार्यक्रम में प्रशासनिक स्तर से निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें डीपीओ जयशंकर ठाकुर, खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा व सीओ संतोष कुमार सिंह शामिल थे. एसडीसी राशिद आलम ने बताया कि इस कार्यक्रम से चयनित होने वाले प्रतिभागी 17 से 19 दिसंबर तक दरभंगा में होने वाले राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में सीतामढ़ी जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर प्रभारी डीइओ इफ्तेखार अहमद, डीपीओ उमेश प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद, हेलेंस के निदेशक संजय सिंह, प्राचार्या चंदा सिन्हा, डीपीएस के निदेशक ई तारिक अली खां, सेक्रेट हर्ट के प्राचार्य क्रिस्टोफर राज समेत कई मौजूद थे.
सीतामढ़ी में प्रतिभावान की कमी नहीं : डीएम
सीतामढ़ी में प्रतिभावान की कमी नहीं : डीएम फोटो नंबर-14 दीप प्रज्वलित करते डीएम व अन्य, 15 कार्यक्रम में मौजूद लोग, 16 नृत्य करती छात्राएं जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम प्रतिनिधि, डुमरा. कला एवं संस्कृति व युवा विभाग के साथ ही जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को हेलेंस स्कूल, डुमरा के सभागार में […]
