नाबालिग का अपहरण, प्राथमिकी

नाबालिग का अपहरण, प्राथमिकी सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भूप भैरो गांव निवासी ने अपनी नाबालिग पुत्री के स्कूल जाने के दौरान अपहरण कर लेने की बाबत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि 23 नवंबर 15 की सुबह उसकी 14 वर्षीया पुत्री स्कूल गयी थी. स्कूल बंद था. बावजूद वह […]

नाबालिग का अपहरण, प्राथमिकी सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भूप भैरो गांव निवासी ने अपनी नाबालिग पुत्री के स्कूल जाने के दौरान अपहरण कर लेने की बाबत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि 23 नवंबर 15 की सुबह उसकी 14 वर्षीया पुत्री स्कूल गयी थी. स्कूल बंद था. बावजूद वह शाम तक घर नहीं लौटी. खोजबीन के क्रम में पता चला कि मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के देउरा गांव का रहने वाला रंजीत कुमार नामक युवक ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. बताया है कि आरोपित युवक भूपभैरो गांव में चल रहे आचार्य सुदर्शन स्कूल भवन निर्माण में मजदूरी करता था. काम बंद होने के बाद वह अक्सर उसके घर के आस-पास देखा जाता था. चोरी छिपे उसकी लड़की से बात भी करता था, जिसका विरोध करने पर आरोपित व उसका ठेकेदार सुरेंद्र कुमार मारपीट पर उतारू हो जाता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >