टैंकर से कुचल कर युवक की मौत

टैंकर से कुचल कर युवक की मौत पुपरी : पुपरी-सुरसंड मुख्य पथ में मधुबनी चौक के पास रविवार की देर शाम सीएनसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डीजल टैंकर से कुचल कर एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. मृतक की पहचान चैनपुरा(पुपरी) गांव निवासी पंचन मुखिया के पुत्र पंचू मुखिया के रुप में की […]

टैंकर से कुचल कर युवक की मौत

पुपरी : पुपरी-सुरसंड मुख्य पथ में मधुबनी चौक के पास रविवार की देर शाम सीएनसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डीजल टैंकर से कुचल कर एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. मृतक की पहचान चैनपुरा(पुपरी) गांव निवासी पंचन मुखिया के पुत्र पंचू मुखिया के रुप में की गयी है.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीन किमी पीछा करते हुए मलंग स्थान के समीप टैंकर को चालक समेत कब्जे में ले लिया. इस दौरान लोगों ने चालक की जम कर धुनाई कर दी, जिसमें वह जख्मी भी हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर चालक को गिरफ्त में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतक के पिता के फर्द बयान के आधार पर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, मृतक पंचू मुखिया पुपरी से मजदूरी कर साइकिल से घर जा रहा था. इसी बीच डीजल टैंकर(एचआर 55आर 7220) की चपेट में आ गया. पंचू की मौत से घर में कोहराम मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >