रिटायरमेंट के बाद बढ़ जाती है सामाजिक जिम्मेदारियां फोटो नंबर-9 समारोह में मौजूद अतिथि सुरसंड : प्रखंड के विशेश्वर- रामेश्वर शाही बालिका उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद चौधरी व लिपिक महेंद्र सिंह सेवानिवृत्त हो गये. हाई स्कूल में सोमवार को एक सादे समारोह में दोनों को अंग-वस्त्र, गीता, डायरी व कलम भेंट कर सम्मानित करने के साथ हीं विदाई की गयी. स्कूल के 23 अन्य सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता हाई स्कूल बैरगनिया के प्रधान मोहन सिंह व संचालन प्रधान विनोद कुमार शर्मा ने किया. — छात्राओं को शिक्षित करना जरूरी समारोह में पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप शाही ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रधान व लिपिक के शेष व अधूरे कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत है. छात्राओं को शिक्षित करना बहुत जरूरी है. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कर्मवीर पासवान ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. नये शिक्षकों को अपने कर्तव्यों व दायित्वों के प्रति गंभीर रहने की जरूरत है. मौके पर मुखिया शोभित राउत, डा अमरेश ठाकुर व मो शमीम सिद्दीकी के अलावा अन्य शिक्षक व छात्राएं मौजूद थे. — मो नुरूद्दीन को दी गयी विदाई प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय, सुरसंड बाजार के प्रधान शिक्षक मो नुरूद्दीन के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को स्कूल में एक समारोह का आयोजन कर उन्हें शॉल, डायरी व गुलदस्ता भेंट कर विदाई दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाश्रय चदुर्वेदी ने की. बता दें कि 28 मई 77 को मो नुरूद्दीन शिक्षा सेवा में आये थे. इस क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सात सितंबर 15 को उन्हें राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया था. इस सम्मान से प्रखंउ के शिक्षक गण अपने को गौरवान्वित महसूस किये थे. मौके पर राम जीनिस ठाकुर, शिवचंद्र महतो, कौशल सिंह व विभा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.
रिटायरमेंट के बाद बढ़ जाती है सामाजिक जम्मिेदारियां
रिटायरमेंट के बाद बढ़ जाती है सामाजिक जिम्मेदारियां फोटो नंबर-9 समारोह में मौजूद अतिथि सुरसंड : प्रखंड के विशेश्वर- रामेश्वर शाही बालिका उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद चौधरी व लिपिक महेंद्र सिंह सेवानिवृत्त हो गये. हाई स्कूल में सोमवार को एक सादे समारोह में दोनों को अंग-वस्त्र, गीता, डायरी व कलम भेंट कर […]
