जीरो टिलेज से पौधा रहता है पंक्तिबद्ध : जवाहर लाल फोटो नंबर- 13 जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई कराते समन्वयक. सुप्पी. कृषि समन्वयक जवाहर लाल प्रसाद, किसान सलाहकार नगीना देवी व प्रसन्न कुमार ने प्रखंड के बड़हरवा टोले वसंत गांव के किसान हरेंद्र झा के खेत में जीरो टिलेज कृषि यंत्र से गेहूं की बुआइ करायी. राज्य सरकार किसानों को जीरो टिलेज यंत्र से ही गेहूं की बुआइ करने के लिए प्रेरित कर रही हैं. कृषि विभाग की ओर से प्रखंडों में शिविर लगा कर किसानों को रबी फसलों के बारे में जानकारी दी जा रही है. इस दौरान जीरो टिलेज कृषि यंत्र से गेहूं की खेती करने से होने वाले लाभ की भी जानकारी दी जा रही है. झा के एक एकड़ खेत में उक्त यंत्र से गेहूं की बुआइ करायी गयी. कृषि समन्वयक जवाहर लाल प्रसाद ने बताया कि इस विधि से गेहूं की खेती करने से पौधा पंक्तिबद्ध रहता है. पौधों की दूरी निश्चित हो जाती है. प्रत्येक पौधा को नमी, उर्वरक, हवा व पोषक तत्व मिलता है.
जीरो टिलेज से पौधा रहता है पंक्तिबद्ध : जवाहर लाल
जीरो टिलेज से पौधा रहता है पंक्तिबद्ध : जवाहर लाल फोटो नंबर- 13 जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई कराते समन्वयक. सुप्पी. कृषि समन्वयक जवाहर लाल प्रसाद, किसान सलाहकार नगीना देवी व प्रसन्न कुमार ने प्रखंड के बड़हरवा टोले वसंत गांव के किसान हरेंद्र झा के खेत में जीरो टिलेज कृषि यंत्र से गेहूं की […]
