प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्पफोटो-22 मिलन समारोह में मौजूद क्लब की सदस्याएं — लायनेस क्लब वेस्ट के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह– रुप सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने की शिरकतसीतामढ़ी : लायनेस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में गुरुवार की शाम सीमा गुप्ता के आवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. संयुक्त मंत्री प्रो ज्योति सुंदरका ने बताया कि इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित सदस्याओं के बीच रुप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें गायत्री अग्रवाल प्रथम, माला भावसिंका द्वितीय एवं माया भावसिंका तीसरे स्थान पर रही. जज के रुप में डॉ लता गुप्ता ने अपना निर्णय सुनाया. प्रो ज्योति ने कहा कि मिलन समारोह में लायनेस सविता हिसारिया की अध्यक्षता में सचिव कुसुम सुंदरका, सविता व्यास, उमा खेतान, सुनीता सिकारिया, निर्मला मिश्रा, सुधा सिंह, सविता अग्रवाल, सरिता सर्राफ, दीप्ति सरकार, आशा प्रभात, मीनू अग्रवाल, सुमित्रा अग्रवाल, रितु सर्राफ, सरिता अग्रवाल, उर्मिला हिसारिया ने मौके पर प्रदूषण मुक्त मनायेंगे. दीप जलाने में केरोसिन के प्रयोग से परहेज करने की बात कही गयी. कार्यक्रम के अंत में लायनेस सीमा गुप्ता ने सभी सदस्याओं एवं अतिथियों का कई प्रकार के मीठे और तीखे व्यंजन तथा उपहार से भी स्वागत किया.
प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प
प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्पफोटो-22 मिलन समारोह में मौजूद क्लब की सदस्याएं — लायनेस क्लब वेस्ट के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह– रुप सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने की शिरकतसीतामढ़ी : लायनेस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में गुरुवार की शाम सीमा गुप्ता के आवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. संयुक्त […]
