चार घरों से 15 लाख की संपत्ति की चोरी

सीतामढ़ी/सुप्पी : सहायक थाना क्षेत्र से महज दो किलोमीटर दूर राजपुर मनियारी गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने पूर्व डीएम बैद्यनाथ चौधरी के भाई समेत चार के घरों में जम कर चोरी की. गृहस्वामी के परिजनों की गैरमौजूदगी में बंद घर का खिड़की व दरवाजा तोड़ कर नकद, आभूषण, कीमती कपड़ा, बरतन समेत […]

सीतामढ़ी/सुप्पी : सहायक थाना क्षेत्र से महज दो किलोमीटर दूर राजपुर मनियारी गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने पूर्व डीएम बैद्यनाथ चौधरी के भाई समेत चार के घरों में जम कर चोरी की. गृहस्वामी के परिजनों की गैरमौजूदगी में बंद घर का खिड़की व दरवाजा तोड़ कर नकद, आभूषण, कीमती कपड़ा, बरतन समेत करीब 15 लाख की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आ रही है.
हालांकि गृहस्वामी के पहुंचने के बाद ही चोरी गयी संपत्ति का सही ब्योरा मिल पायेगा. गृहस्वामी के पट्टीदार शशिभूषण चौधरी की सूचना पर सुप्पी सहायक थाने के सअनि अरविंद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की. चोरों ने पूर्व डीएम के भाई नमोनाथ चौधरी के अलावा अन्य के घरों में चोरी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >