पुल तैयार, अब उद्घाटन का इंतजारफोटो नंबर- 35 नव निर्मित पुल रीगा : रीगा-वसंतपट्टी मुख्य पथ में रामपुर व बराहीं गांव के बीच पुल बन कर तैयार हो गया है. खास बात यह कि निर्धारित अवधि के अंदर पुल का निर्माण पूरा करा लिया गया है. यह पुल बागमती नदी की पुरानी धारा पर बनायी गयी है. बिहार पुल निर्माण निगम में पुल के दोनों ओर पहुंच पथ का भी निर्माण करा दिया है. यानी निगम के स्तर से कोई कमी नहीं छोड़ी गयी है. क्षेत्र के लोगों को अब पुल के उद्घाटन का इंतजार है. — 6.75 करोड़ आयी लागत पुल के निर्माण पर 6.75 करोड़ की लागत आयी है. इसका शिलान्यास छह जुलाई 14 को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने किया था. तब क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर फैल गयी थी. वैसे लोगों को आशंका थी कि न जाने यह पुल निर्धारित अवधि में बन पायेगा अथवा नहीं, पर निगम ने आशंका को दूर करने के साथ हीं ससमय पुल का निर्माण करा दिया. उद्घाटन के बाद स्कूल होकर प्रतिदिन सैकड़ों बड़ी व छोटी गाडि़यों का आना-जाना शुरू हो जायेगा. — चंपारण की दूरी होगी कम इसी पथ में बागमती नदी के अदौरी घाट पर अगर पुल का निर्माण हो जाता है तो सीतामढ़ी से मोतिहारी की दूरी घट कर करीब 55 किलोमीटर रह जायेगी. हर लोगों को पुल के उद्घाटन का इंतजार है. उद्घाटन की तिथि तय नहीं की जा सकी है.
पुल तैयार, अब उद्घाटन का इंतजार
पुल तैयार, अब उद्घाटन का इंतजारफोटो नंबर- 35 नव निर्मित पुल रीगा : रीगा-वसंतपट्टी मुख्य पथ में रामपुर व बराहीं गांव के बीच पुल बन कर तैयार हो गया है. खास बात यह कि निर्धारित अवधि के अंदर पुल का निर्माण पूरा करा लिया गया है. यह पुल बागमती नदी की पुरानी धारा पर बनायी […]
