गौर में राजपूत समाज ने निकाला विशाल जुलूस

गौर में राजपूत समाज ने निकाला विशाल जुलूस फोटो-35, 36 जुलूस में शामिल लोगनेपाल में मधेश आंदोलन 82 वें दिन भी जारीसड़क पर उतरे कलवार, मारवाड़ी व कहार समाजनो-मेंस लैंड पर मोरचा का धरना व नाकेबंदीबैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के गौर में मधेश आंदोलन बुधवार को 82 वें दिन भी जारी रहा. रौतहट, सर्लाही, महोतरी एवं […]

गौर में राजपूत समाज ने निकाला विशाल जुलूस फोटो-35, 36 जुलूस में शामिल लोगनेपाल में मधेश आंदोलन 82 वें दिन भी जारीसड़क पर उतरे कलवार, मारवाड़ी व कहार समाजनो-मेंस लैंड पर मोरचा का धरना व नाकेबंदीबैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के गौर में मधेश आंदोलन बुधवार को 82 वें दिन भी जारी रहा. रौतहट, सर्लाही, महोतरी एवं धनुषा जिले में मधेशी मोरचा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं. गौर में सिंह गर्जना के बैनर तले राजपूत समाज के सैकड़ों लोगों ने विशाल जुलूस निकाला. उक्त जुलूस क्रांति चौक से निकल कर नो-मेंस लैंड के पास सभा में तब्दील हो गया. राजपूत समाज के साथ कलवार समाज, मारवाड़ी समाज एवं कहार समाज के लोग भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किये. सभा की अध्यक्षता मोरचा नेता अनिल सिंह, पूर्व सभासद बबन सिंह, शंभु सुप्रीम एवं शैलेंद्र सिंह संयुक्त रुप से कर रहे थे. भारत को बदनाम कर रहा नेपाल सरकारवक्ताओं ने कहा कि नेपाल सरकार मधेश के मांग के प्रति गंभीर नहीं है. सरकार अरियल रवैया अपनायी हुई है. बिना मतलब के भारत सरकार को बदनाम किया जा रहा है. भारत से नेपाल का बेटी-रोटी का संबंध रहा है, जिसे नेपाल के वर्तमान शासक वर्ग समाप्त करने पर लगा है. सीमा पर नाकेबंदी आंदोलनकारियों द्वारा किया जा रहा है, जबकि सरकार नाकेबंदी के लिए भारत सरकार को दोषी ठहरा रही है, जो सरासर गलत है. मधेश आंदोलन आजादी की लड़ाई : बबनपूर्व सभासद बबन सिंह ने कहा कि मधेश में जारी आंदोलन आजादी की लड़ाई है. यह लंबा चलेगा, इसलिए मधेशी जनता को धैर्य से आंदोलन करने की जरूरत है. उन्होंने तस्करी में शामिल मधेशी युवाओं से आग्रह किया कि वह ऐसा कोई धंधा न करे जिससे आंदोलन कमजोर हो. 80 रुपये किलो बिक रहा चीनी लगातार नाकेबंदी से नेपाल के मधेश क्षेत्र में आम लोगों को आवश्यक सामान के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है. लोगों को रसोइ गैस, पेट्रोल व डीजल नहीं मिल पा रहा है. चीनी 80 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है. अन्य आवश्यक सामान की भी किल्लत हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >