सीतामढ़ी : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में बुधवार को अध्यक्ष सरिता सर्राफ के आवास पर दीपावली मीट हुई. जिसमें रंग-बिरंगी रंगोली प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में रजनी हिसारिया को प्रथम, मीना अग्रवाल को द्वितीय एवं वीणा सरावगी व कुमकुम राजगढ़िया को तृतीय पुरस्कार मिला.
मौके पर दिये जला कर रोशनी भी की गयी. हॉजी आर्डस समेत अन्य गेम भी खेले गये, जिसमें सोनम सरावगी को प्रथम एवं सविता हिसारिया को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. उपस्थित लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर दीपावली की बधाई दी गयी. मीट में रितू सर्राफ, जूही सर्राफ, सुमित्रा अग्रवाल, कुसुम सुंदरका, सुनीता सिकारिया, मधु मिश्रा, राखी अग्रवाल, प्रियंका परशुरामपुरिया, सविता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल समेत दर्जनों महिलाएं शामिल हुई.
