प्रत्याशियों के घर पर समर्थकों का जमावड़ा

प्रत्याशियों के घर पर समर्थकों का जमावड़ा रून्नीसैदपुर. मतदान समाप्ति के बाद भी प्रत्याशियों के घर पर समर्थकों की भीड़ कम नहीं हुई है. सोमवार को स्थानीय प्रत्याशी मंगीता देवी के प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास पर उत्साह का माहौल था. समर्थकों द्वारा बूथों पर महागंठबंधन के वोटों का आकलन किया जा रहा था. प्रत्याशी की […]

प्रत्याशियों के घर पर समर्थकों का जमावड़ा रून्नीसैदपुर. मतदान समाप्ति के बाद भी प्रत्याशियों के घर पर समर्थकों की भीड़ कम नहीं हुई है. सोमवार को स्थानीय प्रत्याशी मंगीता देवी के प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास पर उत्साह का माहौल था. समर्थकों द्वारा बूथों पर महागंठबंधन के वोटों का आकलन किया जा रहा था. प्रत्याशी की जीत की दावों के साथ ही समर्थक जश्न की तैयारी की बात कर रहे थे. हालांकि प्रत्याशी मंगीता देवी के चेहरे पर थकान स्पष्ट दिख रहा था. सुबह-सुबह पहुंचे समर्थकों के बीच प्रत्याशी मंगीता देवी पहुच कर अभिवादन किया व समर्थकों से अलग-अलग बूथों की स्थिति का जायजा ले रही थी. इसी बीच कुछ अन्य समर्थक पहुच कर जीत की अग्रिम बधाई दे रहे थे. प्रत्याशी मंगीता देवी ने दावा किया कि वे करीब 35 हजार मतों से जीत रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >