अमीट स्याही लगाने के बाद ही कर सकेंगे मतदान फोटो. 24 एसइ-2शिवहर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजकुमार ने कहा कि मतदान के दौरान मतदाता अमीट स्याही लगवाने के बाद ही मतदान कर सकेंगे. इस दौरान अमीट स्याही नहीं लगाने पर पीठासीन पदाधिकारी पर कार्रवाई तय है. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता राजनीतिक पार्टी के संयुक्त बैठक में पार्टी अध्यक्षों ने इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने कहा कि लाल कार्ड, पीला कार्ड, उजला कार्ड व हरा कार्ड पर कोई मतदाता वोट नहीं गिरा सकेगा. वोट के लिए केवल निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फोटोयुक्त 12 दस्तावेजी साक्ष्य अनुमान्य होगा. कहा कि मतदान के दौरान बीएलओ मतदान केंद्र के सौ मीटर रेंज के बाहर रहेंगे. कहा कि मतदान के दिन एक भी इवीएम मशीन खराब नहीं पाया जाए. इसकी संजीदगी से तैयारी की गयी है. मतदान केंद्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. कहा कि नेत्रहीन मतदाता के लिए ब्रेललिपि में मतपत्र उपलब्ध रहेगा. कहा कि संवेदनशील प्रभावित मतदान केंद्रों का वे स्वयं जायजा लेते रहेंगे. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजकुमार सिन्हा, सपा जिलाध्यक्ष डा विंदेश्वरी सिंह पहाड़पुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.धमेंद्र किशोर मिश्र, जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे,बसपा जिलाध्यक्ष रामाकांत राम लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडे समेत कई मौजूद थे.
अमीट स्याही लगाने के बाद ही कर सकेंगे मतदान
अमीट स्याही लगाने के बाद ही कर सकेंगे मतदान फोटो. 24 एसइ-2शिवहर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजकुमार ने कहा कि मतदान के दौरान मतदाता अमीट स्याही लगवाने के बाद ही मतदान कर सकेंगे. इस दौरान अमीट स्याही नहीं लगाने पर पीठासीन पदाधिकारी पर कार्रवाई तय है. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता राजनीतिक […]
