सीतामढ़ी : बेला थाना क्षेत्र के नरगां बाजार में शुक्रवार को दो बजे रात्रि को दबंगों ने घर में घुस कर मो सोएब अंसारी की पत्नी व दो बेटियों को तलवार व लाठी-डंडा से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जख्मी मां-बेटी फातमा खातून, तरन्नुम खातून व तबस्सुम खातून को सदर अस्पताल में भरती कराया.
नगर थाना की पुलिस ने पीड़िता फातमा खातून का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसमें गांव के हैदर अंसारी, सनमा खातून, समीन अंसारी, सकीला खातून, मोमिना खातून, सलीमा खतून व सोबरा खातून को आरोपित किया गया है. तीन लाख की दवा की चोरीसीतामढ़ी. नगर के मेन रोड, लक्ष्मी हाइस्कूल के समीप एक दवा दुकान से ताला तोड़कर करीब 3 लाख रुपये का दवा चोरी का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर मे.
न्यू हैनीमैन मेडिसीन सेंटर के प्रोपराईटर मु. रेखा सिन्हा ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि शनिवार की सुबह रोज की तरह उसका पुत्र दुकान खोलने गया, तो देखा कि दुकान के बाहरी हिस्से का रैक का ताला टूटा हुआ था. रैक से करीब 3 लाख की दवा व कई आवश्यक कागजात की चोरी हो गयी थी. पीड़िता ने उपद्रवी तत्वों पर शक जाहिर किया है.
क्वायल व ऑयल की चोरी सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के पड़री गांव में गत रात अज्ञात चोरों द्वारा एनएचपीसी के तहत लगे 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से क्वायल व ऑयल की चोरी कर ली गयी. ग्रामीणों द्वारा स्थानीय कनीय विद्युत अभियंता को सूचना दी गयी. मुआयना करने पर घटना सत्य पाये जाने के बाद थाना को आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
