संघ भवन नर्मिाण को विचार-विमर्श

संघ भवन निर्माण को विचार-विमर्श फोटो नंबर- 33 बैठक में मौजूद सदस्य गण पुपरी. नगर के वार्ड संख्या तीन अंतर्गत आरएसएस के जिला संघ चालक डॉ ओमप्रकाश के आवास पर विभाग के संघ चालक गोपीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में डॉ हेड़गेवार स्मारक समिति के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में संघ के स्थानीय कार्यालय भवन […]

संघ भवन निर्माण को विचार-विमर्श फोटो नंबर- 33 बैठक में मौजूद सदस्य गण पुपरी. नगर के वार्ड संख्या तीन अंतर्गत आरएसएस के जिला संघ चालक डॉ ओमप्रकाश के आवास पर विभाग के संघ चालक गोपीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में डॉ हेड़गेवार स्मारक समिति के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में संघ के स्थानीय कार्यालय भवन निर्माण के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि भवन निर्माण मद में राशि एकत्रित करने के उद्देश्य से एक समिति का गठन कर स्थानीय किसी बैंक में खाता खुलवाया जाय. बताया गया कि गठित समिति सदस्यों में से तीन के नाम से खाता खुलेगा, जिसमें से दो व्यक्ति के हस्ताक्षर वे राशि की निकासी संभव होगी. साथ हीं आर्थिक सहयोग प्राप्त करने के लिए लोगों से संपर्क करना शुरू करते हुए शीघ्र कार्य शुरू कराया जाये. मौके पर प्रांत कार्यवाहक अभय कुमार गर्ग, जय किशोर यादव, रामधारी, राजकुमार जोशी, केदार प्रसाद, राम शंकर प्रसाद, संजय कुमार झा, विपिन बिहारी, दिवाकर, नरेश, अरविंद व देवानंद समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >