जरूरत मंदों की सेवा के लिए फर्स्ट एड शिविर

जरूरत मंदों की सेवा के लिए फर्स्ट एड शिविरफोटो नंबर- 1 शिविर में मौजूद अध्यक्ष व अन्य सीतामढ़ी . लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट की ओर से दशहरा के शुभ अवसर पर आम लोगों की सुविधा का ख्याल रहते हुए महंत शाह चौक के पास शिविर लगाया गया. इसमें शुद्ध पेयजल और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) […]

जरूरत मंदों की सेवा के लिए फर्स्ट एड शिविरफोटो नंबर- 1 शिविर में मौजूद अध्यक्ष व अन्य सीतामढ़ी . लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट की ओर से दशहरा के शुभ अवसर पर आम लोगों की सुविधा का ख्याल रहते हुए महंत शाह चौक के पास शिविर लगाया गया. इसमें शुद्ध पेयजल और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की सारी व्यवस्था की गयी थी. क्लब के अध्यक्ष डॉ प्रतिमा साह व सचिव राजेंद्र कुमार ने बताया कि दशहरा के अवसर पर शहर में बहुत सारे अनजान लोग आते हैं. उन्हें पेयजल और प्राथमिक उपचार की जरूरत होती है. ऐसे में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से यह व्यवस्था की गयी है. समाजसेवी अभिषेक कुमार उर्फ शिशु ने बताया कि क्लब के सदस्य मानवता की सेवा के लिए हर क्षण तत्पर रहते हैं. बताया कि क्लब की ओर से अक्सर इस प्रकार की व्यवस्था की जाती है. सदस्य सीमा सिन्हा व डॉ शिवशंकर महतो की ओर से प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गयी है. वहीं डॉ शंकर प्रसाद खेतान, डॉ केएन गुप्ता व डॉ भी एन बाजोरिया ने शिविर में योगदान दिया. मौके त्रिलोकी प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, ओम प्रकाश अग्रवाल व उमेश गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >