बच्चों को पुरस्कार के साथ भोजन भी कराया

बच्चों को पुरस्कार के साथ भोजन भी कराया फोटो नंबर- 48 कलम व कॉपी लिये बच्चे सीतामढ़ी. चाइल्ड लाइन की ओर से मंगलवार को दलित समुदाय के बच्चों के बीच खुला मंच का आयोजन किया गया. गीत-संगीत एवं वाद-संवाद में 40-50 बच्चे शामिल हुए. बच्चों ने खुल कर अपनी बातें रखी. सदस्यों ने बच्चों की […]

बच्चों को पुरस्कार के साथ भोजन भी कराया फोटो नंबर- 48 कलम व कॉपी लिये बच्चे सीतामढ़ी. चाइल्ड लाइन की ओर से मंगलवार को दलित समुदाय के बच्चों के बीच खुला मंच का आयोजन किया गया. गीत-संगीत एवं वाद-संवाद में 40-50 बच्चे शामिल हुए. बच्चों ने खुल कर अपनी बातें रखी. सदस्यों ने बच्चों की समस्याओं का समाधान किया. चाइल्ड लाइन के टॉल फ्री नंबर-1098 के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गयी. मुख्य अतिथि सह चाइल्ड लाइन सेफ के सचिव जयचंदु कुमार ने कलम व कॉपी देकर बच्चों को पुरस्कृत किया तो कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा बच्चों को भोजन कराया गया. मौके पर केंद्र समन्वयक, कमलेश कुमार, रवींद्र कुमार, महेश मंडल, मुकेश कुमार, अजय कुमार, रंजीत झा, बजरंगी कुमार, रौशन कुमार व सोनी देवी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >