हृदय गति रुकने से 55 वर्षीय शिक्षक की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय छतौनी में शिक्षक विजय कुमार सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है.

तरियानी: थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय छतौनी में शिक्षक विजय कुमार सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है. बताया जाता है कि यह घटना शनिवार की दोपहर तीन बजे करीब की है. मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना के 55 वर्षीय शिक्षक विजय कुमार सिंह प्रतिदिन अपने घर से छतौनी राजकीय मध्य विद्यालय में पढ़ाने जाते थे. जो शनिवार को किसी काम से वे शिवहर गए और लौट के आने के बाद आए. तो चापाकल पर स्वयं जाकर पानी पीये और पानी पीकर जैसे ही बैठे कि उनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है. इसकी पुष्टि तरियानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की. तथा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के परिजन को शव सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >