विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी

सुरसंड : थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. इस संबंध में पीडि़ता मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत बेला गांव निवासी मो जकरिया की पुत्री गजाला शाहीन ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पति मो […]

सुरसंड : थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. इस संबंध में पीडि़ता मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत बेला गांव निवासी मो जकरिया की पुत्री गजाला शाहीन ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पति मो निजामुद्दीन, मो फैयाज, रवीना खातून, मो मुख्तार, रिजवाला खातून को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, गजाला की शादी वर्ष 2012 में मो निजामुद्दीन के साथ मुसलिम रीति रिवाज से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक था. दो वर्ष का पुत्र भी है. इधर दहेज में चार लाख की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वाले मारपीट कर घर से निकाल दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >