फसल क्षति अनुदान में भारी अनियमितता

— डुमरा प्रखंड के मेथौरा पंचायत का मामला– आप के प्रखंड प्रभारी ने डीएम से की शिकायत– किसान सलाहकार एवं समन्वयक पर कार्रवाई की मांगसीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के मेथौरा पंचायत में फसल क्षति अनुदान में भारी पैमाने पर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. पंचायत के किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक के द्वारा […]

— डुमरा प्रखंड के मेथौरा पंचायत का मामला– आप के प्रखंड प्रभारी ने डीएम से की शिकायत– किसान सलाहकार एवं समन्वयक पर कार्रवाई की मांगसीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के मेथौरा पंचायत में फसल क्षति अनुदान में भारी पैमाने पर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. पंचायत के किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक के द्वारा नियम के विरुद्ध फसल क्षति रिपोर्ट कर अपनी कमाई की गयी है. आम आदमी पार्टी के प्रखंड प्रभारी जलंधर यदुवंशी ने इस संबंध में डीएम को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि सरकार के आदेशानुसार, किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक को किसान के खेत या घर पर जाकर क्षति का आकलन करके रिपोर्ट करना था एवं उन्हीं को राशि भी अंकित करना था, लेकिन वे लोग बिचौलियों के साथ निर्धारित राशि में आधा-आधा यानी प्रतिशत पर बात करके लाभ दिया. जो किसान पांच-छह एकड़ की गेहूं की खेती करता है, उसे 20 से 50 एकड़ का अनुदान दिया और जो किसान 25 से 50 एकड़ में गेहूं की खेती करता है, उसे एक से डेढ़ एकड़ का लाभ दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >