जनसंपर्क. जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने किया संवाद
सीतामढ़ी : जदयू के चुनावी अभियान ‘हर घर दस्तक’ कार्यक्रम के चौथे दिन रविवार को जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर घर दस्तक देकर नीतीश सरकार के 10 वर्षो के कार्यो की जानकारी देकर पुन: वोट देने की अपील की. जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा गुप्ता ने रविवार को सुप्पी प्रखंड के घरवारा पंचायत में 10 घरों में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की चर्चा की.
साथ ही घरों के आगे ‘आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर से एक बार नीतीश कुमार’ से संबोधित स्टिकर चिपकाया गया. सोनौल सुब्बा में महिलाओं से संवाद करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के मान-सम्मान व बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुन: सरकार बनाना जरूरी है. मौके पर पुरनी देवी, वीणा देवी, प्रेमा देवी, उषा देवी, गीता देवी, पुतुल देवी, सीता देवी, रेखा देवी, नीतू देवी, गीता देवी, लालबाबू प्रसाद, वार्ड सदस्य जानकी राय, दीपक कुमार मौजूद थे.
जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने की समीक्षा
उधर जिला जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अध्यक्ष बबलू मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इसमें पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हर घर दस्तक, आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर एक बार नीतीश कुमार के अभियान कार्यक्रम के तीन दिनों के कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. पार्टी के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी अवधेश लाल देव ने बताया कि सरकार द्वारा किये गये कार्यो के बारे में आम जनता के बीच में दस्तक कार्यक्रम के तहत जाकर10 वर्षो की उपलब्धियों के बारे में बताया.
नीतीश के अलावा दूसरा कोई नहीं
लोगों ने कहा कि फिर से एक बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. बिहार में उनके अलावा दूसरा कोई नेता नहीं है, जो बिहार के विकास को आगे बढ़ा सके. बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामजीवन प्रसाद, सीताराम माली, जगन्नाथ प्रसाद, चंद्र प्रकाश गुप्ता, सुनील मंडल, राजेश मंडल, रामनाथ प्रसाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
