रून्नीसैदपुर : एनडीए के एमएलसी प्रत्याशी देवेंद्र साह के पक्ष में समर्थन जुटाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता जन संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बरहेता, महेशा फरकपुर, महिंदवारा, बुलंदपुर, गिद्धा फुलवरिया व ओलीपुर का दौरा किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों से मिल कर अपना पक्ष रखा गया। वहीं रालोसपा के प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ महेशाफरकपुर, मधौल शानी, गुरुदह उर्फ गौसनगर समेत अन्य पंचायतों का दौरा कर किया। भाजपा अध्यक्ष के साथ मुखिया रामबाबू सहनी, राजेश कुमार, जीवछ साह, किशोरी साह, मनोज यादव, पप्पू कुमार व प्रमोद कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार
रून्नीसैदपुर : एनडीए के एमएलसी प्रत्याशी देवेंद्र साह के पक्ष में समर्थन जुटाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता जन संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बरहेता, महेशा फरकपुर, महिंदवारा, बुलंदपुर, गिद्धा फुलवरिया व ओलीपुर का दौरा किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों से मिल […]
