नालंदा पहुंची एसआइटी, शुरू की जांच

आइजी पहुंचे नीरपुर, घटना की ली जानकारी बिहारशरीफ : डीपीएस आवासीय विद्यालय के डायरेक्टर हत्याकांड कीजांच को लेकर एसआइटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गुरुवार को नालंदा पहुंचा. पटना के आइजी कुंदन कृष्णन व एसआइटी के एएसपी निलेश कुमार जांच दल के सदस्यों के साथ नीरपुर गांव पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. […]

आइजी पहुंचे नीरपुर, घटना की ली जानकारी
बिहारशरीफ : डीपीएस आवासीय विद्यालय के डायरेक्टर हत्याकांड कीजांच को लेकर एसआइटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गुरुवार को नालंदा पहुंचा. पटना के आइजी कुंदन कृष्णन व एसआइटी के एएसपी निलेश कुमार जांच दल के सदस्यों के साथ नीरपुर गांव पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. साथ ही नीरपुर पंचायत के मुखिया रत्नेश कुमार, नालंदा के निलंबित थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर सहित स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की. एसआइटी के एएसपी और इस कांड के जांचकर्ता निलेश कुमार ने मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
मृत बच्चे के माता-पिता ने लगायी फरियाद
डीपीएस आवासीय स्कूल के मृत छात्र रवि रंजन कुमार के पिता मनोहर प्रसाद और माता रागिनी देवी ने आइजी और जांच दल के अधिकारी के सामने अपनी फरियाद रखी. इनका आरोप था कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया गया था. स्कूल प्रबंधन का यह तर्क गलत है कि दोनों छात्रों की मौत पानी में डूब कर हुई है. शव को स्कूल के दक्षिण एक किलोमीटर दूर से बरामद किया गया था. स्कूल की प्राचार्या प्रमीला देवी और स्कूल के चालक की गिरफ्तारी की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >