नशे में धुत शिक्षक ने की छात्रों की पिटाई

फोटो नंबर- 45 हंगामा करते बच्चे पुरनहिया : प्रखंड के सोनौल सुल्तान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशे में धुत शिक्षक भरत कुमार ने एनसीसी छात्रों के साथ बुधवार को मार पीट की. पिटाई के विरोध में छात्रों ने गुरुवार को विद्यालय में हंगामा किया. छात्र उक्त शिक्षक का इतंजार कर रहे थे, किंतु आरोपित शिक्षक […]

फोटो नंबर- 45 हंगामा करते बच्चे पुरनहिया : प्रखंड के सोनौल सुल्तान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशे में धुत शिक्षक भरत कुमार ने एनसीसी छात्रों के साथ बुधवार को मार पीट की. पिटाई के विरोध में छात्रों ने गुरुवार को विद्यालय में हंगामा किया. छात्र उक्त शिक्षक का इतंजार कर रहे थे, किंतु आरोपित शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे. छात्र राहुल कुमार, नीतेश कुमार मिश्रा, निशांत, दीतेश कुमार,शुभम कुमार ने बताया कि एनसीसी प्रैक्टिस के दौरान नशे में धुत शिक्षक ने विद्यालय में पहुंच कर गाली-गलौज की. छात्रों द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. प्राचार्य लालबाबू राउत ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिल चुकी है. आरोपित शिक्षक विद्यालय नहीं आये हैं. बीइओ से संर्पक करने का प्रयास किया गया, पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >