महिला से 50 हजार की लूट

डुमरा कोर्ट : स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से 50 हजार रुपये लूट लिए. घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है. सूचना मिलने के बाद डुमरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है. पीडि़ता शांतिनगर नाहर चौक […]

डुमरा कोर्ट : स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से 50 हजार रुपये लूट लिए. घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है. सूचना मिलने के बाद डुमरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है. पीडि़ता शांतिनगर नाहर चौक मुहल्ला निवासी कामोद कुमार की पत्नी मीना कुमारी ने बताया कि वह बैंक में पैसे की निकासी के लिए गयी थी. कैश निकासी करने के बाद जैसे हीं बैंक से उतर कर झोला में पैसा रख रही थी, इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने झोला छीन लिया और तेजी से निकल भागा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >