रोजेदार सबों की सलामती की करते हैं दुआ

नानपुर : प्रखंड के जामिया महमदिया मदरसा के परिसर में बुधवार को प्रमुख पति मुकेश यादव की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. मौके पर श्री यादव ने रोजेदारों को रमजान की शुभकामना देते हुए कहा कि रमजान का महीना हमें आपसी सद्भाव व भाईचारे की पाठ पढ़ाता है. इस माह में रोजेदार अल्लाह […]

नानपुर : प्रखंड के जामिया महमदिया मदरसा के परिसर में बुधवार को प्रमुख पति मुकेश यादव की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. मौके पर श्री यादव ने रोजेदारों को रमजान की शुभकामना देते हुए कहा कि रमजान का महीना हमें आपसी सद्भाव व भाईचारे की पाठ पढ़ाता है. इस माह में रोजेदार अल्लाह से सभी की सलामती की दुआ करते हैं. मौके पर पूर्व सांसद अनवारूल हक, पूर्व सांसद नवल किशोर राय जदयू नेता राजेश चौधरी, पूर्व विधायक जयनंदन प्रसाद यादव, दिलीप राय, अमिताभ गुंजन, सत्येंद्र चौरसिया व शिवराम प्रसाद समेत दर्जनों लोगों ने एक साथ इफ्तार में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >