योगदान के बाद मिलेगा मानदेय

नानपुर : ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाद डीइओ व डीपीओ स्थापना के पत्रांक 942 व दिनांक 30 अप्रैल के आलोक में प्राथमिक विद्यालय, फैजपुर उर्दू के नियोजित शिक्षक अहसन रजा को स्थानांतरण करने का निर्देश बाथ असली नियोजन इकाई को दिया गया. बताया गया कि बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक नियमावली 2012 के आलोक में […]

नानपुर : ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाद डीइओ व डीपीओ स्थापना के पत्रांक 942 व दिनांक 30 अप्रैल के आलोक में प्राथमिक विद्यालय, फैजपुर उर्दू के नियोजित शिक्षक अहसन रजा को स्थानांतरण करने का निर्देश बाथ असली नियोजन इकाई को दिया गया. बताया गया कि बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक नियमावली 2012 के आलोक में प्रशासनिक दृष्टिकोण से शिक्षक अहसन रजा का स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय बथुली उर्दू में किया जाये. बताया गया है कि स्थानांतरित विद्यालय में योगदान के बाद उक्त शिक्षक के मानदेय का भुगतान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >