जिला लोजपा कार्यकर्ताओं ने किया समर्थन
सीतामढ़ी : जिला लोजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नगर के प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष मोहन झा की अध्यक्षता में हुई. इसमें पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव प्रो कौशल किशोर सिंह कुशवाहा का अभिनंदन किया गया. मौके पर विधान परिषद् के एनडीए गंठबंधन के प्रत्याशी डुमरा प्रखंड प्रमुख देवेंद्र साह ने कहा कि लोजपा से जुड़े तमाम नेता व कार्यकर्ता उनकी पूरी मदद करें. वह सभी कार्यकर्ताओं के मान व सम्मान का सम्मान करेंगे.
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव श्री कुशवाहा ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने में अपनी ऊर्जा लगायेंगे. कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया उसे जो जिम्मेवारी मिली है, वह उसे निभायेंगे. विधानसभा चुनाव में लोजपा रून्नीसैदपुर व बेलसंड से चुनाव लड़ेगी और प्रत्याशी की जीत वह सुनिश्चित करवायेंगे.
