आधा किलो गांजा के साथ एक धराया

सीतामढ़ी : जिले के बथनाहा बाजार से स्थानीय पुलिस ने आधा किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. कारोबारी की पहचान बथनाहा गांव निवासी सूरज राउत के रूप में की गयी है. पुलिस को गुप्ता सूचना मिली कि सूरज बथनाहा बाजार पर अवैध रूप से गांजा की बिक्री करता है. पुलिस उसकी […]

सीतामढ़ी : जिले के बथनाहा बाजार से स्थानीय पुलिस ने आधा किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. कारोबारी की पहचान बथनाहा गांव निवासी सूरज राउत के रूप में की गयी है. पुलिस को गुप्ता सूचना मिली कि सूरज बथनाहा बाजार पर अवैध रूप से गांजा की बिक्री करता है. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, पर वह हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था. मंगलवार की शाम पुलिस को सटीक सूचना मिली और उसे गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >