10 हजार लेकर भागा, छोड़ गया बाइक

— पैसा छीन लेने के बाद बाइक से घुम रहा था उचक्का रून्नीसैदपुर : बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा से पैसा निकाल कर घर के लिए चले प्रखंड के गौरीगामा गांव के दारोगा सहनी के जेब से उचक्का ने 10 हजार रुपये उड़ा लिया. हालांकि उचक्का पकड़े जाने के भय से मौके परअपनी बाइक […]

— पैसा छीन लेने के बाद बाइक से घुम रहा था उचक्का रून्नीसैदपुर : बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा से पैसा निकाल कर घर के लिए चले प्रखंड के गौरीगामा गांव के दारोगा सहनी के जेब से उचक्का ने 10 हजार रुपये उड़ा लिया. हालांकि उचक्का पकड़े जाने के भय से मौके परअपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गया. दारोगा सहनी ने बताया कि पैसा लेकर बैंक से जब वह थाना चौक पर पहुंचा तो उसे एक युवक मिला, जिसमें उसे झांसे में डाल कर खादी वस्त्रालय के समीप ले गया. वहां पर उचक्का का एक साथी टीवीएस स्टार स्पोर्ट बाइक नंबर बीआर 30बी- 6330 से पहुंचा. उसने जबरन दारोगा सहनी के जेब से रुपये निकाल लिये. उसके बाद दोनों उक्त बाइक से भाग निकले. घटना के कुछ देर बार उसी बाइक से सवार होकर एक युवक को जाते देख दारोगा सहनी ने उसे पहचान लिया और घेर लिया. अपने को घिरा देख उचक्का बाइक को छोड़ फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >