रोटी के बदले चलायी गोली : गायत्री

सोनबरसा : भाजपा विधायक रामनरेश यादव की पत्नी गायत्री देवी ने प्रखंड के मढि़या, घुरघुरा, बनरझूला, कचहरीपुर, खैरा टोला, खुशनगरी समेत दर्जनों गांव में जनता से रूबरू हुई. उन्होंने कहा कि उनके पति आम जनता के लिए समाहरणालय के सामने धरना दिया था, जिसमें रोटी के बदले गोली चला दी, जिसमें पांच निहत्थे लोगों की […]

सोनबरसा : भाजपा विधायक रामनरेश यादव की पत्नी गायत्री देवी ने प्रखंड के मढि़या, घुरघुरा, बनरझूला, कचहरीपुर, खैरा टोला, खुशनगरी समेत दर्जनों गांव में जनता से रूबरू हुई. उन्होंने कहा कि उनके पति आम जनता के लिए समाहरणालय के सामने धरना दिया था, जिसमें रोटी के बदले गोली चला दी, जिसमें पांच निहत्थे लोगों की जान चली गयी. प्रशासन को कुछ नहीं हुआ. आज उनके पति समेत कई नेता जेल में बंद है. दूरभाष पर उन्हें जानकारी मिली है कि सभी नेताओं को हाईकोर्ट के द्वारा बेल हो गया. हम आम जनता को बधाई देते हैं. मुझे पूरा विश्वास था कि न्यायालय सत्य का फैसला करेगा. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, छोटन कुमार, कमल देव महतो, सुरेश पटेल, अशोक सिंह, रामबाबू कुशवाहा, राजीव कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >